- 157 Posts
- 309 Comments
सड़क बने तो घोटाला, शेयर घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, सत्यम घोटाला, चावल-चीनी-प्याज और न जाने क्या क्या घोटाला, यूरिया घोटाला, चारा घोटाला, खनन घोटाला, जंगल घोटाला, 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, आदर्श घोटाला…………हर तरफ भ्रस्टाचार, हाहाकार…………………….
वतन का फ़िक्र कर नादान, मुसीबत आने वाली है, चर्चे हैं आसमानों में,
न संभलोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तान वालो, तुम्हारी दास्तां तक न होगी दस्तानों में |
भ्रस्टाचार के खिलाफ एक सख्त कानून ‘ जन लोकपाल बिल’ के लिए ५ अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर अन्ना हजारे का आमरण अनशन |
पिछली बार जब अनशन पर बैठे तो ६ भ्रष्ट मंत्री & ४०० अधिकारी सस्पेंड हुवे | ‘सुचना अधिकार कानून’ के लिए १२ दिन अनशन पर बैठे तब जाकर महारास्ट्र में यह कानून लागु हुवा, फिर पुरे देश में |
न बंगला, न गाड़ी, न बैंक बैलेंस | निवास गाँव के मंदिर के एक कमरे में | परिवार सारा देश | कमाई सादगी, समर्पण, सेवा |
जब तक भ्रष्ट लोग जेल न जायेंगे तब तक भ्रस्टाचार न रुकेगा | भ्रस्टाचारियो को तुरंत जेल भेजने एवं आजीवन कारावास की ब्यवस्था हो | कोई न बचे, न नेता न अधिकारी न छोटा न बड़ा | जनता की राय ली जाये और वैसा कानून बनाया जाये |
न तेरा है न मेरा है, ये हिंदुस्तान सबका है |
नहीं समझी गयी ये बात तो नुकसान सबका है |
७२ (१५-६-१९३८) साल का आदमी हमारे लिए अनशन पर बैठेगा और आप क्या करेंगे ?
indiaagainstcorruption.org (09718500606)
मै अगर उनका साथ न दे सका, पास न जा सका तो जहाँ हूँ, वही मै भी उपवास करूँगा और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सम्पूर्ण सहयोग करूँगा | जय हिंद | (९४३१०००४८६)…………………और आप क्या करेंगे ?
Read Comments